वर्ष 2021 22 मई भारत और विभिन्न देशों के बीच बहुत सारे सैन्य युद्धाभ्यास किए गए। प्रतियोगिता परीक्षाओं की दृष्टि से यह युद्धाभ्यास काफी महत्वपूर्ण है । अक्सर कंप्यूटर ट्यूब परीक्षाओं में युद्धाभ्यास से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं इस करंट अफेयर्स के आर्टिकल में हम आपको भारत और दूसरे देशों के बीच हुए सैन्य अभ्यास की संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।
सिंबेक्स
सिंबेक्स अभ्यास भारत और सिंगापुर के बीच होने वाला सैन्य अभ्यास है, इसमें भारत की नौसेना भाग लेती है। अक्टूबर महीने के 2022 में इसका 29 वां संस्करण आयोजित किया गया। सिंबेक्स 2022 का पहला चरण विशाखापट्टनम में और 26- 27 अक्टूबर को दूसरा चरण बंगाल की खाड़ी में 28 से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित किया।
टाइगर ट्रायंफ
टाइगर ट्रम्फ सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण अक्टूबर 2022 में भारत और अमेरिका के बीच संपन्न हुआ इसमें दोनों देशों की नौसेना भाग लेती है यह विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ।
अभ्यास 2022
अभ्यास सैनिक अभ्यास सितंबर 2022 में भारत और अमेरिका के मध्य दोनों देशों के तटरक्षक बलों द्वारा चेन्नई में आयोजित किया गया।
JIMEX 2022 6th
Jemex सैन्य अभ्यास भारत और जापान के बीच सितंबर 2022 में बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया । इसमें भारत और जापान की नौसेना ने भाग लिया।
पिच ब्लैक 2022
इस सैन्य अभ्यास का आयोजन अगस्त 2022 में किया गया, यह एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है । इसमें वायुसेना भाग लेती है इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया गया ।
उदार शक्ति
भारत और मलेशिया के बीच अगस्त 2022 में उदार शक्ति सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया था इसमें दोनों देशों की वायु सेना ने भाग लिया । यह अभ्यास मलेशिया में संपन्न हुआ।
वज्र प्रहार 2022 13वाँ
वज्र प्रहार सैन्य अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच अगस्त 2022 में हुआ, इसमें दोनों देशों की थल सेना भाग लेती है । इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश में किया गया।
अल नागाह
भारत और ओमान के बीच अगस्त 2022 में ऑल नगाह सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया । यह राजस्थान में आयोजित हुआ । इसमें दोनों देशों की थल सेना ने भाग लिया था जो 2022 में चौथा संस्करण था।
Ex Vinbax 2022
अगस्त 2022 में भारत और वियतनाम के बीच विनबैक्स सैन्य अभ्यास का आयोजन हरियाणा में किया गया था । इसमें थल सेना ने भाग लिया था।
संप्रति एक्स
संप्रति एक्स भारत और बांग्लादेश के बीच का सैन्य अभ्यास है इसमें थल सेना भाग लेती है । इस बार इसका आयोजन बांग्लादेश के मिलिट्री स्टेशन पर किया गया था जून 2022 में।
भारत और अन्य देशों के बीच हुए युद्धाभ्यास की सूची
2022 के प्रमुख सैन्य अभ्यास
| टाइगर ट्रम्फ 2022 | भारत - अमेरिका | विशाखापट्टनम | थल सेना |
|---|---|---|---|
| JIMAX 2022 | भारत जापान | बंगाल की खाड़ी | नौसेना |
| काकडू | भारत ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | नौसेना |
| वोस्तोक अभ्यास | बहुराष्ट्रीय | रूस | थलसेना |
| उदार शक्ति | भारत मलेशिया | मलेशिया | वायु सेना |
| 13 वाँ वज्र प्रहार | भारत अमेरिका | हिमाचल प्रदेश | थल सेना |
| विनबैक्स | भारत वियतनाम | चंडीमंदिर | थल सेना |
| 18 वाँ युद्धाभ्यास | भारत अमेरिका | औली | थलसेना |
| अल नज़ाह | भारत ओमान | राजस्थान | थलसेना |
| समुद्री साझेदारी | भारत जापान | अंडमान सागर | नौसेना |
| खान क्वेस्ट 2022 | बहुपक्षीय (16 देश | मंगोलिया | थल सेना |
| वरुण अभ्यास 2022 | भारत फ्रांस | अरब सागर | नौसेना |
| खंजर | भारत किर्गिस्तान | बकलोह हिमाचल प्रदेश | थल सेना |
| बोंगो सागर | भारत बांग्लादेश | पोर्ट मोंगला बांग्लादेश | नौसेना |
| Ex DUSTLIK | भारत उज़्बेकिस्तान | यांगियारिक, ऊजबेकिस्तान | थल सेना |
| धर्म गार्जियन 2022 | भारत जापान | बेलगाम कर्नाटक | थल सेना |
| लमिताए 2022 | भारत सेसेल्स | सेसेल्स | थल सेना |
| SLINEX | भारत श्रीलंका | विशाखापट्टनम | नौसेना |
| Passex 2022 | भारत रूस | अरब सागर | नौसेना |