भारत वन रिपोर्ट 2021 के प्रमुख तथ्य

पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 13 जनवरी 2022 को भारत में भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2021 जारी किया।

  • देश में कुल वन एवं वृक्षावरण – 8,09,537 वर्ग  किलोमीटर (24.62% )
  • देश में कुल वनावरण -7,13,789 वर्ग किमी. (21.71%)
  • देश में कुल वृक्षावरण – 95,748 वर्ग किमी. (2.91%)
  • कुल वृद्धि (वन और वृक्षावरण में)2,261 वर्ग किमी.
  • वनावरण में वृद्धि – 1,540 वर्ग किमी. (2019 की तुलना में, 0.22% )
  • वृक्षावरण में वृद्धि – 721 वर्ग किमी. (2019 की तुलना में, 0.76% )
  • देश में कुल मैंग्रोव वन 4,992 वर्ग किमी. (वृद्धि – 17Km² )
  • सर्वाधिक मंग्रोव वन क्षेत्र वाले राज्य प. बंगाल ( 42.33%), गुजरात ( 23.54%), अंडमान-निकोबार (12.34% )
  • सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले राज्य मध्य प्रदेश (77,493 Km² ), अरूणाचल प्रदेश (66,688 Km²), छतीसगढ़ (55,717 Km²)
  • सबसे कम वन क्षेत्र वाले राज्य – हरियाणा (1,603 Km²), पंजाब ( 1,847 Km²), गोवा (2,244Km²)
  • वनावरण में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष राज्य आंध्र प्रदेश ( 647 Km²), तेलंगाना (632 Km²), ओडिशा (537Km2)
  • सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाला राज्य – मिजोरम (84.53 % ), अरूणाचल प्रदेश ( 79.33%), मेघालय (76.00%)
  • देश के वनो में कुल कार्बन सटॉक – 7204 मिलियन टन (लगभग)

Youtubr