कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ की भर्ती 2020 के लिए सूचना जारी कर दी है। एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एमटीएस की परीक्षा जुलाई के महीने में होगी। इसका सीधा मतलब है कि अभी अभ्यर्थियों के पास लगभग 4 से 5 महीने का समय है।अभ्यर्थियों के नजरिए से देखा जाए तो अभी से उनके पास पर्याप्त समय है इस परीक्षा की तैयारी करने के लिए। हम इस परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ इंपोर्टेंट प्रिपरेशन स्ट्रेटजी बता रहे हैं ताकि विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी और अच्छे से कर सके।
Exam pattern
अगर एसएससी एमटीसी के परीक्षा के पैटर्न की बात करे तो एसएससी एमटीएस की परीक्षा में 2 पेपर होते हैं , पेपर 1और पेपर 2। वे अभ्यर्थी जो पेपर 1 पास कर जाते हैं उन्हें पेपर 2 देना पड़ता है। पेपर 1 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चंस होते हैं जबकि पेपर 2 डिस्क्रिप्टिव पेपर होता है पेपर 1 में इंग्लिश, रिजनिंग, सामान्य ज्ञान, और आंकिक अभियोग्यता से प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि पेपर दो में निबंध अथवा पत्र भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा में लिखना होता है। पेपर 1 में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है एक गलत प्रश्न पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 90 मिनट का समय होता है। पेपर वन हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होता है।
कैसे करे तैयारी
पेपर 1 की तैयारी के लिए हम सेक्शन वाइज देखते हैं। रीजनिंगरीजनिंग की तैयारी के लिए थोड़े से अच्छे प्रयास करके विद्यार्थी इस सेक्शन में काफी अच्छे मार्क्स ला सकता है, पीपिछले वर्षों के पूछे गए प्रश्नों को हल करके और ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट दे कर दे रिजनिंग की काफी अच्छी तैयारी की जा सकती है।
इंग्लिश पेपर 1 में 25 मार्च का अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाते हैं इसकी तैयारी के लिए अभ्यर्थी को टॉपिक वाइज फोकस करना चाहिए जैसे कि वैकेबलरी ग्रामर इत्यादि । अपने इंग्लिश को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन इंग्लिश आर्टिकल्स पढ़ना काफी जरूरी है। वे टॉपिक्स जिन पर फोकस करना जरूरी है वे हैं ।
सामान्य जागरूकता
इस सेक्शन का बहुत ही ज्यादा महत्व है और यहां से बहुत सारे टॉपिक से क्वेश्चन पूछे जाते हैं ताकि अभ्यर्थी की सामान्य जागरूकता की जांच की जा सके इनमें उन्हीं सवालों को अटेंड करने चाहिए जिनका जवाब आपको आता होइतिहास संस्कृति भूगोल खेल वैज्ञानिक रिसर्च विज्ञान भारतीय संविधान भारत और उनके पड़ोसी देश के से संबंधित प्रश्न इसमें पूछे जाते हैं।इस सेक्शन में समसामयिक घटनाक्रम से आधारित प्रश्न भी पूछे जाते हैं इसके लिए आपको करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना पड़ता है और लगातार रीवाइस की जरूरत होती है।
संख्यांत्मक अभियोग्यता
यानी गणित के प्रश्न एमटीएस में काफी आसान स्तर के होते हैं इनको हल करने के लिए आपको बेसिक महत्त्व आना अनिवार्य है। गणित के प्रश्नों को हल करने में काफी ज्यादा समय लग सकते हैं इसलिए इस सेक्शन पर प्रैक्टिस की काफी ज्यादा जरूरत पड़ती है। इसके लिए भी पिछले साल के पूछे गए प्रश्नों को हल करना और मॉक टेस्ट देना काफी अनिवार्य है ताकि गणित के प्रश्नों का हल आसानी से किया जा सके।गणित के शिक्षण को मजबूत करने के लिए आपको संख्या पद्धति औषध लाभ एवं हानि दशमलव एवं भिन्न वर्क समय दूरी आदि चैप्टर्स पर विशेष ध्यान देना होगा