आज जारी होगा BPSC 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

BPSC 67th Prelims Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आज, 14 नवंबर को घोषित करेगा। रिजल्ट जारी करने की तिथि आयोग ने बीपीएससी की परीक्षा कैलेंडर में जारी किया था ।

उम्मीदवार अपना परिणाम bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर देख सकेंगे सकेंगे।

इस साल, बिहार में 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। पहली बार परीक्षा 8 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसी दिन रद्द कर दी गई थी। बीपीएससी द्वारा बताया गया की 30 सितंबर को हुई पुन: परीक्षा में करीब 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

परीक्षा के कुछ दिनों बाद परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई थी और 12 अक्टूबर तक छात्रों से आपत्तियां दर्ज करने के लिए कहा गया था। उम्मीद है की आयोग रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर सकता है। खबरों के मुताबिक bpsc ने लगभग 8 प्रश्नों के उत्तर बदले है।

ऐसे चेक करे 67वीं bpsc प्राराभिक परीक्षा का रिजल्ट

  • bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • 67वें सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जायेगी ।
  • pdf फाइल खोले और रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देखें।