बीपीएससी स्पेशल : 2022 में भारत के सैन्य अभ्यास ऑपरेशन

सी ड्रैगन 2022 अभ्यास

भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, यूएस और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के साथ पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम के एंडरसन वायु सेना बेस में सी ड्रैगन-2022 (Sea Dragon-2022) अभ्यास आयोजित किया गया।

सी ड्रैगन एक वार्षिक अभ्यास के रूप में अमेरिकी नेतृत्व वाला बहुराष्ट्रीय अभ्यास है।

समुद्री साझेदारी अभ्यास

13 जनवरी, 2022 में भारतीय नौसेना के जहाजों ‘शिवालिक’ और ‘कदमत’ ने बंगाल की खाड़ी में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों ‘उरगा’ (Uraga) और ‘हीराडो’ (Hirado) के साथ ‘समुद्री साझेदारी अभ्यास’ किया है।

अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना, दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ को साझा करना।

नेप्च्यून स्ट्राइक 2022 समुद्री अभ्यास

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों ने 24 जनवरी, 2022 से भूमध्य सागर में 12 दिवसीय समुद्री अभ्यास किया है। समुद्री अभ्यास का नाम “नेप्च्यून स्ट्राइक 2022” है। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नाटो की समुद्री क्षमताओं की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन और परीक्षण करना था।

खंजर अभ्यास

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास (09वाँ संस्करण ) मार्च-अप्रैल, 2022 में बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित

पश्चिम लहर (XPL-2022)

भारतीय नौसेना द्वारा पश्चिमी तट पर आयोजित एक संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर (एक्सपीएल-2022)’ 25 जनवरी, 2022 को संपन्न हुआ।

यह अभ्यास 20 दिनों की अवधि तक चला और इसका आयोजन पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन संबंधी योजनाओं को सुदृढ़ करने और भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय थल सेना एवं तटरक्षक बल के बीच अंतर-सेवा तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

यह अभ्यास पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी-इन-सी के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

एक्स ईस्टर्न ब्रिज-VI


आयोजन 21-25 फरवरी, 2022 तक जोधपुर स्थित वायु सेना स्टेशन में हुआ। संस्करण- 06वाँ संयुक्त अभ्यास- भारत और ओमान की वायु सेनाओं के मध्य पिछला संस्करण- वर्ष 2019 में ओमान में हुआ।

मिलन- 2022

25 फरवरी, 2022 से भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलन2022’ का नवीनतम संस्करण ‘सिटी ऑफ डेस्टिनी’ के रूप में विख्यात शहर विशाखापत्तनम में शुरू हुआ है।

मिलन-2022 अभ्यास का विषय ‘कैमराडरी – सामंजस्य सहयोग’ है, जिसका उद्देश्य भारत को बड़े पैमाने पर विश्व के लिए एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में पेश करना है।

‘मिलन’ एक द्विवार्षिक नौसैनिक अभ्यास है जिसकी शुरुआत भारतीय नौसेना ने वर्ष 1995 में अंडमान एवं निकोबार कमान से की थी। *

धर्म गार्जियन अभ्यास

आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक बेलागवी, कर्नाटक। संयुक्त अभ्यास- भारत और जापान की सेनाओं के मध्य शुरुआत- वर्ष 2018 में शुरू किया गया।

एक्स दुस्तलिक

मार्च, 2022 को· उज्बेकिस्तान में आयोजित (03वाँ संस्करण) भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

धर्म गार्जियन 2022

फरवरी-मार्च 2022 में बेलगावी कर्नाटक में आयोजित भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

स्लीनेक्स

9वाँ संस्करण

मार्च 2022 में विशाखापतनम

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास

वायु शक्ति-2022

07 मार्च, 2022 को भारतीय वायु सेना (IAF) ने राजस्थान में जैसलमेर

के पोखरण रेंज में अभ्यास वायु शक्ति-2022 का आयोजन किया है। अभ्यास वायु शक्ति का आयोजन भारतीय वायु सेना द्वारा हर तीन वर्ष में एक बार किया जाता है।
आखिरी वायु शक्ति अभ्यास वर्ष 2019 में हुआ था।

लामितिये 2022

मार्च 2022 में सेशेल्स में आयोजित (9वाँ संस्करण) भारत और सेशेल्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास

ऑपरेशन गंगा

 

युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के लिए भारत सरकार द्व चलाया गया ऑपरेशन

 

 

विदेश मंत्रालय ने निकासी में सहायता के लिए एक ट्विटर हैंड OpGanga Helpline की स्थापना की गई।

 

वरुण 2022

 

भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास

20वाँ संस्करण (वर्ष 1993 से )

30 मार्च से 03 अप्रैल,

2022 तक अरब सागर में आयोजित

इस अभ्यास को 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था।

 

NATPOL-REX

 

राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (8वाँ संस्करण)

मोरमुगाओं बंदरगाह (गोवा) में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित

समुद्री रिसाव से निपटने के उद्देश्य से आयोजित

 

सुरक्षा कवच 2

 

● 22 मार्च, 2022 को लुल्लानगर, महाराष्ट्र में आयोजित

भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस के बीच संयुक्त अभ्यास

 

CORPAT अभ्यास

 

22-23 मई, 2022 को बंगाल की खाड़ी में भारत

और बांग्लादेश के बीच समन्वित गश्ती ( CORPAT) अभ्यास का चौथा संस्करण आयोजित किया गया है।

 

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के दो स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस कोरा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ ने भाग लिया।

 

इससे पहले भारत और बांग्लादेश के बीच CORPAT अभ्यास आयोजित किया गया। अक्टूबर, 2020 में आयोजित किया गया था।

 

बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास

 

● आयोजन 24 मई, 2022 को बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ। भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं के मध्य (संस्करण- 03वाँ )

 

एक्स सम्प्रति-X अभ्यास

 

आयोजन – 05 जून से 16 जून, 2022 तक बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन पर हुआ। (संस्करण- 10वाँ )

 

संयुक्त अभ्यास- भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के मध्य

 

ऑपरेशन महिला सुरक्षा

 

भारतीय रेलों में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा एक अखिल भारतीय अभियान ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ 03 से 31 मई, 2022 तक चलाया गया।