बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक स्तर के 2187 पदों पर भर्ती के लिए BIHAR SSC CGL 2022 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। bssc cgl की तैयारी करने वालो के लिए इसका एग्जाम पैटर्न और परीक्षा का पूरा सिलेबस जानना जरुरी है. इस पोस्ट में हम BIHAR SSC CGL 2022 सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी देंगे।
सिलेबस:- प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस निम्न प्रकार से है:
खंड ( क ) सामान्य अध्ययन :- इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी तथा समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा। वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन तथा उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी संबंधी ऐसे प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे, जिनके बारे में जानकारी रखने की किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है। इसमें बिहार भारत और इसके पड़ोसी देशों के संबंध में विशेष रूप से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
(i) सम-सामयिक विषयः वैज्ञानिक प्रगति राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ।
(ii) भारत और उसके पड़ोसी देश :- पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आन्दोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं, भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना एवं राष्ट्रीय आन्दोलन में बिहार का योगदान ।
खंड (ख) सामान्य विज्ञान एवं गणित :- इसमें सामान्यतः मैट्रिक स्तर के निम्न विषय से प्रश्न पूछे जा सकते हैं:(i) सामान्य विज्ञान:- भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, भूगोल
(ii) गणित:- संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएं प्रतिशत अनुपात तथा समानुपात औसत ब्याज एवं लाभ और हानि।
खंड (ग) मानसिक क्षमता जाँच :- इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस घटक में निम्न से संबंधित यथासंभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं- सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला, कूट लेखन एवं कूट व्याख्या।