बीपीएससी की तैयारी कैसे करें।

अगर आप बीपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपके मन में यह ख्याल आता है कि बीपीएससी की तैयारी कैसे करें। आज हम आपको इस पोस्ट में बीपीएससी की तैयारी कैसे की जाती है इसकी पूरी जानकारी देंगे। बीपीएससी बिहार में आयोजित होने वाली ऑफिसर लेवल की परीक्षाओं के लिए एक संस्था है । जो बिहार में BDO, राज्य चुनाव कार्यकारी अधिकारी जैसे पदों के लिए परीक्षाएं करवाती है। हर युवा का सपना होता है कि वह बीपीएससी की परीक्षा पास करके एक सरकारी ऑफिसर बने। इस इस आलेख में हम ‘ बीपीएससी की तैयारी कैसे करें’ पर अच्छे से चर्चा करेंगे।

बीपीएससी की तैयारी का पहला चरण 

बीपीएससी की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आपको सिलेबस को समझना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही परीक्षा पैटर्न और अच्छे किताबों की समझ होने भी जरूरी है इससे तैयारी और आसान हो जाती है।

BPSC Examination Pattern

बीपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में ली जाती है।

  • पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है
  • दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा
  • अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाता है।

बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 3 से 6 लाख विद्यार्थी भाग लेते हैं। प्रतिभागी अधिक और सीटों की संख्या कम होने के कारण इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है।

BPSC PT Exam(प्रारंभिक परीक्षा)

BPSC PT की तैयारी कैसे करें 

BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते है, जिसके लिए 150 अंक निर्धारित किए गए है। इसमें मुख्य रूप से  इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान,  बिहार सामान्य ज्ञान , विज्ञान, अर्थशास्त्र और करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।  इसकी तैयारी के लिए कक्षा 6 से 12 तक की एनसीईआरटी की किताब  पढ़ना बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा कुछ और किताबें है जिन्हे पढ़कर BPSC PT EXAM (प्रारंभिक परीक्षा) आसानी से निकाला जा सकता है।

BPSC Pre Exam Books 

BPSC में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों  का वेटेज सबसे ज्यादा होता है। इसके लिए सबसे ज्यादा तैयारी की आवश्यकता सबसे ज्यादा होती है।  इसके बाद विज्ञान और करेंट अफेयर्स के प्रश्न सबसे ज्यादा होते है। प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ पुस्तकों की सूची इस प्रकार है

  • Lucent/crown सामान्य ज्ञान
  • Drishti/Arihant विज्ञान
  • मंथली करेंट अफेयर्स मैगजीन
  • आधुनिक भारत का इतिहास (विपिन चंद्र)
  • भारत की राजव्यवस्था (लक्ष्मीकांत)
  • भूगोल एक समग्र अध्ययन (महेश वर्णवाल)
  • बिहार एक समग्र अध्ययन
  • Eduteria/स्पीडी करेंट अफेयर्स वार्षिकांक

 

Bpsc प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में ये किताब बहुत महत्वपूर्ण योगदान देते है। इनके नियमित अध्ययन से आप आसानी से bpsc pre exam क्वालीफाई कर सकते है।

BPSC PRE EXAM PREPARATION के लिए महत्वपूर्ण टिप्स 

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए हमें सबसे पहले एक बेहतर  रूटीन और योजना बनानी पड़ती है । Bpsc परीक्षा के लिए भी आपको यही करना पड़ेगा। आप अपनी आवश्यकता क्षमता और प्राथमिकता के हिसाब से अपनी योजना बनाए। इसके लिए हम कुछ महत्वपूर्ण टिप्स आपको बता रहे है जो आपके तैयारी में बहुत काम आ सकती है।

  1. नियमित स्टडी प्लान बनाए।
  2. छोटे छोटे लक्ष्य निर्धारित करें।
  3. ग्रुप स्टडी करे।
  4.  पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करे।
  5. मॉक टेस्ट लगातार दे।
  6. सकारात्मक सोच रखे , खुद को स्वस्थ्य रखे।