क्या गंगा नदी में बहते लाशों से कोविड फैल सकता है?

11 मई, 2021 के आसपास बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर कई लाशों को एक साथ देखा गया था। इस दृश्य ने न केवल लोगो को विचलित किया , बल्कि इसे देखकर लोगो को दुख और गुस्सा भी हुआ।

स्थानीय खबरों की माने तो लगभग 100 से अधिक शवों को नदी में फेंक दिया गया था और उन्हें फूले हुए अवस्था में नदी के किनारे बहते देखा गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने गंगा नदी के पानी के माध्यम से COVID-19 के फैलने को लेकर स्थानीय लोगों में दर का माहौल पैदा कर दिया।

क्या COVID-19 पानी से फैल सकता है?

• रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, कोई सबूत नहीं है कि SARS-CoV-2, पानी के माध्यम जैसे समुद्र तटों, महासागरों, झीलों, पूल, गर्म टब जैसे पानी के श्रोतों से लोगों में फैल सकता है।

Who के अनुसार covid-19 से संक्रमित व्यक्ति के खांसी, छींक, बोलने या सांस लेते हैं, तब मुंह या नाक से सांस की ड्रॉपलेट्स के माध्यम से कोरोना फैलता है। अगर संक्रमित व्यक्ति से दो गज को दूरी बनाई जाए तब संक्रमण का खतरा नही रहता है।

• हालांकि एक संक्रमित व्यक्ति के शरीर के अंदर मौजूद लिक्विड से कोरोनोवायरस का संक्रमन हो सकता हैं, लेकिन अभी तक इसके कोई सबूत नहीं है कि पानी, स्विमिंग पूल आदि SARS-CoV-2 के लिए संचरण का जरिया हो सकता है।

• अभी तक सिर्फ यही पाया गया है की covid -19 के संक्रमण नजदीक में संकर्मित व्यक्ति के ड्रॉपलेट्स से वायु के माध्यम से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है।यही कारण है कि WHO 6-फीट की दूरी बनाए रखने की सिफारिश करता है चाहे कोई पानी में हो या पानी से बाहर हो।

क्या COVID-19 लाशों से फैल सकता है?

• इस बात पर बहुत स्पष्टता नहीं है कि covid ​​-19 मृत शरीर से फैल सकता है या नहीं। थाईलैंड के वैज्ञानिकों ने डेड बॉडी से COVID-19 संक्रमण के मामले की सूचना दी थी।

• जबकि कई अन्य विशेषज्ञ एक डेड बॉडी से COVID-19 के संक्रमण से इंकार करते हैं, वे दोहराते हैं कि COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के शरीर को संभालने के दौरान सावधानी बरती जानी चाहिए।

• भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार डेड बॉडी से कोरोनोवायरस के संक्रमण की संभावना है और इसलिए उनलोगो को शवों को जलाने या दफनाने अत्यधिक सावधानी बरती जानी चाहिए जिनकी मृत्यु कोविड -19 से हुई है।

COVID-19 पॉजिटिव मरीजों के डेड बॉडी के अंतिम संस्कार के समय क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं?

• स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में मास्क और आईवियर, हाथ सेनिटेशन सहित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का उपयोग किया जाना चाहिए और डेड बॉडी वाले बैग को भी कीटाणुरहित होना चाहिए।

• दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कोविड -19 वाले डेड बॉडी के अंतिम संस्कार में प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव देते हैं जैसे सुरक्षात्मक सूट, दस्ताने, टोपी और मास्क पहनना और आग्रह करते हैं कि परिवार के सदस्यों को मृत व्यक्ति के शरीर को बिना ppe कीट के नही छूना चाहिए।

 

 

निष्कर्ष
हालांकि इसकी बहुत अधिक संभावना नहीं है कि covid ​​-19 गंगा नदी में तैर रहे लाशों के माध्यम से फैल सकता है । फिर भी , शवों को संभालते समय अधिक से अधिक एहतियात बरतने की आवश्यकता है क्योंकि इसकी पुष्टि नहीं है कि तैरते डेड बॉडी ​​covid-19 सकारात्मक हैं या नहीं। इसके अलावा, सामान्य तौर पर, डेड बॉडी से कोविड के फैलने का खतरा बना रहता है, इसलिए उन्हें बहुत सावधानी से संभालने की आवश्यकता होती है।