राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की हुई घोषणा, जानें किसे मिला खेल रत्न

खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा हो चुकी है। पुरस्कार विजेता 30 नवंबर को शाम चार बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे। युवा मामले और खेल मंत्रालय के अनुसार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 के लिए भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल अचंता को चुना गया है। केंद्र सरकार की ओर से हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल जगत में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं. इस साल पहली बार, केवल ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे।
शरथ कमल अचंता को मिला खेल रत्नभारतीय टेबल टेनिस शरथ कमल अचंता को 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शरत कमल साल 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी बने थे। शरत कमल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। शरत कमल अचंता ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनके नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। शरथ कमल तमिलनाडु के रहने वाले है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शनराष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिए चयनित खिलाड़ियों में अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक लेकर आए थे। अर्जुन अवॉर्ड की लिए चुने गए इन खिलाड़ियों में बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद और पहलवान अंशु मलिक शामिल हैं। 40 पुरस्कारों की हुई घोषणाकेंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत करने के लिए चयनित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 40 पुरस्कारों की घोषणा हुई है। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए चयनित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट इस प्रकार से है… मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 20221. शरत कमल अचंता- टेबल टेनिस अर्जुन अवॉर्ड1. सीमा पुनिया- एथलेटिक्स 2. एल्डहॉस पॉल- एथलेटिक्स 3. अविनाश मुकंद साबले- एथलेटिक्स 4. लक्ष्य सेन- बैडमिंटन 5. एचएस प्रणय- बैडमिंटन 6. अमित पंघाल- बॉक्सिंग 7. निकहत जरीन- बॉक्सिंग 8. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी- चेस 9. रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा- चेस 10. दीप ग्रेस इक्का- हॉकी 11. शुशीला देवी- जूडो 12. साक्षी कुमारी- कबड्डी 13. नयन मोनी साक्या- लॉन बॉल 14. सागर कैलास ओवहलकर- मलखंभ 15. एलावेनिवलारिवन- शूटिंग 16. ओमप्रकाश मिथरवाल- शूटिंग 17. श्रीजा अकुला- टेबल टेनिस 18. विकास ठाकुर- वेटलिफ्टिंग 19. अंशु- कुश्ती 20.सरिता- कुश्ती 21. प्रवीण- वुशू 22. मानसी गिरिशचंद्र जोशी- पैरा बैडमिंटन 23. तरुण ढिल्लों- पैरा बैडमिंटन 24. स्वप्निल संजय पाटिल- पैरा स्विमिंग 25. जेर्लिन अंकिता जे- डीफ बैडमिंटन द्रोणाचार्य अवॉर्ड (सामान्य कैटेगरी)1. जीवनजोत सिंह तेजा- तीरंदाजी 2. मोहम्मद अली कमर- बॉक्सिंग 3. सुमा सिद्धार्थ शिरुर- पैरा शूटिंग 4. सुजीत मान- कुश्ती द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी)1. दिनेश जवाहर लाड- क्रिकेट 2. बिमल प्रफुल्ल घोष- फुटबॉल 3. राज सिंह- कुश्ती खेल-कूद और गेम्स में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए 2022 के ध्यानचंद पुरस्कार1. अश्विनी अकुंजी सी.- एथलेटिक्स 2. धर्मवीर सिंह- हॉकी 3. बी.सी सुरेश- कबड्डी 4. नीर बहादुर गुरुंग- पैरा एथलेटिक्स खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 20221. युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए- ट्रांसस्टाडिया इंटरप्राइजेज 2. खेल को बढ़ावा देने के लिए- कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी 3. विकास के लिए खेल- लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन |