Bihar board matric result 2021
मैट्रिक की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए एक खुशी की खबर आ रही है। रिजल्ट का इंतजार करने वाले परीक्षार्थियों की इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है। अब उनका रिजल्ट कल यानी सोमवार को जारी होगा।
आ रही खबरों के मुताबिक रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर्स का वेरिफिकेशन को समाप्त हो गया। इससे पहले कॉपी जांच केंद्र के अलावा प्रायोगिक परीक्षा केंद्र से भी टॉपर्स की कॉपियां मंगवाई गई और उनका दुबारा जांच किया गया। बिहार बोर्ड मेरिट लिस्ट बनाने में बहुत ही सावधानी रखता है मूल्यांकन के बाद जिन छात्रों को अधिक मार्क आते हैं उनकी कॉपिया मंगवाई जाती है और उनकी दुबारा जांच करवाई जाती है। कॉपियों की जांच के बाद उनका इंटरव्यू लिया जाता है। जिस विषय में भी उनके अधिक नंबर है उस विषय के एक्सपोर्ट ही उनका इंटरव्यू लेते हैं। कई स्तर के जांच के बाद अंत में मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इसके साथ ही मार्क्स का डाटा कंप्यूटर में फीड करने का काम काम भी खत्म हो चुका है। 5 अप्रैल को शिक्षा मंत्री और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष और सचिव संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
गौरतलब है कि 2021 में मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा के लिए करीब 16 लाख 84 हजार छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया है इनमें लगभग 8 लाख छात्र और 8 लाख छात्राएं शामिल है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच ली गई थी।
कैसे चेक करेंगे BSEB 10TH RESULT 2021
दसवीं का रिजल्ट दो आसान से स्टेप्स में चेक कर सकते है
BSEB Matric Result 2021 link
BSEB Matric Result 2021
सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं हम यहां बिहार बोर्ड ऑफिशल वेबसाइट का लिंक प्रदान कर रहे हैं।
वहां पर अपने रोल नंबर और रोल कोड एंटर करें।
उसके बाद आपको अगले स्क्रीन पर रिजल्ट और अंकपत्र दिखाई देगा जिसे आप आसानी से पीडीएफ फॉर्मेट डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।