भारत के 2020 के प्रमुख सैन्य अभ्यास

Passex

यह सैन्य अभ्यास भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना के बीच दिसंबर 2020 में हुआ। पूर्वी हिंद महासागर के तट पर 4-5 दिसंबर को इसका आयोजन किया गया।

Passex अभ्यास का आयोजन नियमित रूप से भारतीय सेना द्वारा अपने मित्र देशों के 9 सेनाओं के साथ किया जाता है।

 

मालाबार 2020 अभ्यास

 

यह 9 सैन्य अभ्यास भारत अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच नवंबर 2020 में हुआ। 3 नवंबर से 6 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी के विशाखापट्टनम तत्पर और इसका दूसरा चरण 17 नवंबर से 20 नवंबर तक अरब सागर मैं आयोजित किया गया।

इस युद्धाभ्यास की शुरुआत 1992 में हुई थी।

 

SIMBEX 2020

भारत और सिंगापुर के बीच यह समुद्री सैन्य अभ्यास 23 नवंबर से 25 नवंबर 2020 तक हिंद महासागर के अंडमान सागर पर आयोजित हुआ।

इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी तब से प्रतिवर्ष सिंबेक्स का आयोजन किया जाता है। यह 27 वां संस्करण था।

 

SITMEX 2020

भारत सिंगापुर और थाईलैंड के बीच त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास सिंबेक्स 2020 का आयोजन नवंबर में किया गया। अंडमान सागर में आयोजित हुए इस नौसैन्य अभ्यास की मेजबानी रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी ने की। इसका पहला संस्करण 2019 में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित हुआ था।

 

बुल स्ट्राइक 2020

यह सैन्य अभ्यास भारत की तीनों सेना थल सेना नौसेना और वायु सेना के बीच तालमेल बढ़ाने और अंतर कम करने के लिए नवंबर 2020 में आयोजित किया गया। इसका आयोजन निकोबार ग्रुप ऑफ़ आइलैंड के टेरेसा द्वीप पर किया गया।

 

स्लिनेक्स 2020

इंडियन नेवी और श्रीलंकन नेवी के बीच SLINEX 2020 का आंठवा संस्करण त्रिंकोमाली (श्रीलंका) मैं आयोजित हुआ। अक्टूबर में आयोजित होने वाले इस नौसेना अभ्यास में कोविड-19 19 महामारी को ध्यान रखते हुए इसमें बिना संपर्क में आए सिर्फ समुद्र में ही अभ्यास किया गया।

 

बोंगोसागर

भारत और बांग्लादेश के बीच बोंगो सागर द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का द्वितीय संस्करण उत्तर बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ। इसका पहला संस्करण 2019 में हुआ था