July 2022 Current affairs in hindi

हाल ही में उत्तराखंड केंद्र की नई शिक्षा नीति 2020 को प्री-प्राइमरी स्तर पर लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अर्न विद लर्न योजना : त्रिपुरा सरकार

■ उद्देश्य कोविड- 19 के दौरान स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों को स्कूल में वापस लाना।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा लद्दाख के लेह हवाई अड्डे को भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डा के रूप में विकसित किया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महाराष्ट्र के नागपुर में सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसकी लंबाई 3.14 km है।

भारत की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला भारत की पहली स्वदेशी रूप

से विकसित लीथियम आयन बैटरी का उत्पादन 2023 से शुरू करेगी। 12 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में बाबा बैद्यनाथ मंदिर को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

11 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में पहली बार रक्षा में आर्टिफिशीयल इंटेलिजेंस संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस दौरान रक्षा के क्षेत्र में सक्षम AI आधारित तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।

11 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन के छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। इस प्रतीक की ऊंचाई 6.5 मीटर तथा वजन 9500 kg है जो कांसे से निर्मित है।

हाल ही में टाइम मैगजीन द्वारा जारी ‘द वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2022’ में भारत के दो स्थानों केरल तथा अहमदाबाद को शामिल किया गया।

1 NTPC लिमिटेड ने तेलंगाना में भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर परियोजना ‘रामागुंडम फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट की शुरूआत की। इसकी क्षमता 100 मेगावाट है।

भारतीय सेना ने राजस्थान के जोधपुर में सुरक्षा मंथन 2022 का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल तथा तटरक्षक बल ने सीमा पर घुसपैठ तथा आतंकवादी खतरे से निपटने की रणनीति बनाई।

महाराष्ट्र विधान सभा में अध्यक्ष चुने गए राहुल नार्वेकर भारत के सबसे युवा स्पीकर बन गए हैं।

मुंबई में वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के माध्यम से सामाजिक संदेश को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में ‘डिजिटल इंडिया सप्ताह 2022′ का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल इंडिया भाषिणी’ लाँच की जो स्थानीय भाषाओं में डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बढ़ाएगा।

परीक्षा संगम पोर्टल – CBSE द्वारा लांच

उद्देश्य – 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा अन्य विवरणों को सुव्यवस्थित करना । इस पोर्टल की मदद से परीक्षा संबंधित सभी जानकारी जैसे पंजीकरण, क्षेत्रीय कार्यालय के साथ संचार सुविधा, परीक्षा सामग्री और सभी प्रकार के रिजल्ट आदि जानकारी छात्र एक ही जगह पर प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ० जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के सम्मान में ‘डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल अवार्ड’ की शुरुआत की। यह सम्मान लोक प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ IMF की पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला तथा दूसरी भारतीय बनी। इनसे पहले रघुराम राजन को यह सम्मान प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति के बेहतर कार्यान्वन के लिए वाराणसी में ‘आखिल भारतीय शिक्षा समागम का उदघाटन किया। उन्होंने वहां ‘अक्षय पात्र मिड-डे मील रसोई’ का भी उदघाटन किया।

राज्य स्टार्ट अप रैकिंग 2021 – (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा) –

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – गुजरात तथा कर्नाटक –

छोटे राज्यों में प्रथम – मेघालय

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में स्वामी रामानुजाचार्य की ‘स्टैच्यू ऑफ पीस’ का अनावरण किया।

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 8 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हरियाली महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भावी पीढ़ियों के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

30 जून 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘उद्यमी भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ‘Raising and Accelerating MSME Programme (RAMP) योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना’ आदि का शुभारंभ किया।

नई-दिल्ली के विज्ञान भवन में आर्थिक मामलों के विभाग ने पहले ‘अरूण जेटली स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया।

हाल ही में उत्तर प्रदेश देश में 13 एक्सप्रेस वे वाला पहला राज्य बन गया है। उत्तरप्रदेश में ‘भारत के एक्सप्रेस वे का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की जगह नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत को G-20 का शेरपा चुना गया है। स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान – केन्द्र सरकार द्वारा (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय तथा तटरक्षक बल के सहयोग से )

3 जुलाई से 17 सितंबर 2022 तक 75 दिनों के लिए 75 समुद्री तटों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

• इसके स्वैच्छिक पंजीकरण के लिए ‘इको मित्रम ऐप’ भी लॉन्च । महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर तथा उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने का निर्णय लिया। 10 जुलाई 2022 को गुजरात के सूरत में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से जुड़े दो स्थलों गुजरात के संकल्प भूमि बरगद पेड़ परिसर तथा महाराष्ट्र के प्रताप राव भोंसले हाई स्कूल सतारा को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की सिफारिश की।

इसके अलावा राजस्थान में स्थित मानगढ़ पहाड़ी को भी राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने की सिफारिश की गई ।

हाल ही में तेलंगाना सरकार ने राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए टी-हब 2.0 सुविधा शुरू की है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘सिंगल यूज प्लास्टिक बाय बैक योजना’ की शुरूआत की है। जिसके तहत सरकार स्कूल व कॉलेजों के छात्रों से सिंगल यूज प्लास्टिक के आइटम खरीदेगी । (केन्द्र सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित कर दिया गया है।) उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार दिलाने के लिए ‘फैमिली कार्ड’ जारी करने की घोषणा की गई। इसके तहत स्वरोजगार या सरकारी नौकरी से वंचित परिवार को चिन्हित किया जाएगा।